News Saga Desk
नई दिल्ली | आयकर विभाग ने सोमवार को स्पष्ट किया कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। विभाग ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के विपरीत उसने आईटीआर भरने की अंतिम तारीख को आगे नहीं बढ़ाया है।
आयकर विभाग ने जारी एक बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर एक फर्जी खबर चल रही है, जिसमें कहा गया है कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर को आगे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। विभाग ने करदाताओं को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक @IncomeTaxIndia अपडेट पर ही भरोसा करें। आईटीआर दाखिल करने, कर भुगतान और अन्य संबंधित सेवाओं में करदाताओं की सहायता के लिए हमारा हेल्पडेस्क 24×7 आधार पर काम कर रहा है और हम कॉल, लाइव चैट, वेबएक्स सेशन और ट्विटर/एक्स के माध्यम से सहायता प्रदान कर रहे हैं।
No Comment! Be the first one.