प्रधानमंत्री मोदी से नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री ने की टेलीफोन पर बात

News Saga Desk

काठमांडू | नेपाल में नई अंतरिम सरकार गठन के बाद यहां की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने आज भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बात की।

नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अन्तरिम प्रधानमंत्री श्रीमती कार्की ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को उनकी 75 वीं वर्षगांठ पर बधाई दी तथा बातचीत में नेपाल के ताजा राजनीतिक हालात के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्की ने नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराने संबंध का जिक्र करते हुए इस संबंध को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया तथा नेपाल के पुनर्निर्माण एवं आगामी चुनाव के लिए भारत से सहयोग की अपेक्षा की।

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस बातचीत के बारे में एक्स पर अपने विचार व्यक्त किये। माेदी ने श्रीमती कार्की के साथ बातचीत में हाल ही में हुई दुखद जानमाल की हानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की तथा नेपाल में शांति और स्थिरता बहाल करने के प्रयासों काे अपने दृढ़ समर्थन की पुष्टि की और भारत की ओर से सभी प्रकार के सहयोग का भरोसा दिलाया। भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीमती कार्की और नेपाली जनता काे कल नेपाल के राष्ट्रीय संविधान दिवस पर बधाई भी दी है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More