ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 24 सितंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 194-204 रुपये प्रति शेयर

News Saga Desk

मुंबई | ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 सितंबर को खुलेगा। इसमें निवेश करने के लिए निवेशक 26 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्‍य का दायरा (प्राइस बैंड) 194–204 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि उसका आईपीओ 26 सितंबर को बंद होगा। 504 करोड़ रुपये का यह सार्वजनिक प्रस्ताव 300 करोड़ रुपये की ताजा शेयर बिक्री और 204 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश का संयोजन है। इसमें निवेशक न्यूनतम 73 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 73 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं, जिसमें खुदरा निवेशकों के लिए अधिकतम 14,892 रुपये का न्यूनतम निवेश आवश्यक है।

कंपनी नए निर्गम से प्राप्त 102.9 करोड़ रुपये का उपयोग राजस्थान के शाहजहांपुर के घिलोथ औद्योगिक क्षेत्र में एक नई विनिर्माण सुविधा स्थापित करने में करेगी। इसके अलावा 58.1 करोड़ रुपये का उपयोग आंध्र प्रदेश में मौजूदा विनिर्माण सुविधा के विस्तार के लिए करेगी, जबकि 70 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी कुछ उधारों के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान या पूर्व-भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More