सीबीआई से सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच कराकर युवाओं को न्याय दिलाए हेमंत सरकार : बाबूलाल

News Saga Desk

रांची | झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में हुई बड़े पैमाने पर धांधली, पेपर लीक की जांच केंद्रीय केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग दोहराई है।

मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को लिखा है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में हुए पेपर लीक और सीटों की खरीद-फरोख्त को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके भ्रष्ट अधिकारियों ने हर संभव हथकंडा अपनाया। लेकिन अब अदालत में उनकी करतूतें उजागर हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आधी रात को इंटरनेट बंद करना, लाखों रुपये के लेन-देन के सबूत मिलना और मुख्यमंत्री द्वारा बिना किसी ठोस जांच के आयोग को क्लीन चिट देना, इस पूरे षड्यंत्र की ओर इशारा करता है। पेपर लीक का सीधा संबंध मुख्यमंत्री के करीबी लोगों से लेकर नेपाल तक सक्रिय दलालों से जुड़ा हुआ है।

मरांडी ने कहा कि सीआईडी जांच के नाम पर राज्य सरकार द्वारा सिर्फ लीपापोती की जा रही है और न्यायालय को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पहले से जगज़ाहिर है कि आजकल सीआईडी कैसा और क्या काम करती है। लेकिन अब तो उच्च न्यायालय ने भी मुहर लगा दी है कि सीआईडी का काम ठीक नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच ही अंतिम विकल्प है। साजिशकर्ता चाहे कितने भी ताक़तवर क्यों न हों, उनके पापों का हिसाब होगा। छात्रों का संघर्ष जरूर सफल होगा।

Read More News

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

Read More