दुमका में नानी-नतिनी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

News Saga Desk

दुमका। जिला का शिकारीपाड़ा थाना एक बार फिर चर्चा में है। दूधमुंही बच्ची के सामने नानी और नतनी की हत्या कर दी गई। घटना शिकारीपाड़ा थाना के आमचूआ गांव में शुक्रवार देर रात घटी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अनुसंधान में जुट गई है। फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। जानकारी के अनुसार शिकारीपाड़ा थाना के आमचुआ गांव में 70 वर्षीय सोना बास्की नाम की महिला अपनी नतनी सोना मुर्मू के साथ रहती थी। सोना मुर्मू की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व काठीकुंड के जलुवा डूबा निवासी राजू सोरेन के साथ हुई थी। सोना बास्की को कोई लड़का नहीं था। उसने बेटी और दामाद को घर जमाई बना कर रखा। बेटी को भी कोई लड़का नहीं है। वृद्धा सोना बास्की की नतनी सोना मुर्मू की शादी होने के बाद नानी ने नतनी और उसके पति राजू सोरेन को घर जमाई बनाकर रख लिया। शुक्रवार को वृद्धा सोना बास्की का बेटी-दामाद अपने किसी रिश्तेदार के घर गए थे। जबकि नतनी सोना मुर्मू का पति राजू सोरेन फुटबॉल मैच देखने गया था। घर में नानी सोना बास्की, नतनी सोना मुर्मू और सोना मुर्मू की 6 महीने की दूधमुही बच्ची सोई हुई थी। इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने नानी सोना बास्की

और नतनी सोना मुर्मू की हत्या कर दी गई। घटना के वक्त दूधमुही बच्ची भी वही थी। लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित है। शुक्रवार रात राजू सोरेन फुटबॉल मैच देखकर जब घर लौटा तो वहां का दृश्य देखकर दंग रह गया। खून से लथपथ उसकी पत्नी सोना मुर्मू और नानी सास सोना बास्की का शव पड़ा हुआ था। जघन्य हत्याकांड से अनजान दूधमुही बच्ची रो रही थी।

राजू सोरेन ने शोरगुल मचाया, लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। सूचना शिकारीपाड़ा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ विजय कुमार भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से परहेज कर रही है।


Read More News

Read More