स्वच्छता ही सेवा 2025: रांची डाक मंडल ने निकाली रैली, दिया “स्वच्छ डाकघर–स्वच्छ भारत” का संदेश

News Saga Desk

रांची। स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत रांची डाक मंडल द्वारा रविवार को विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार, संचार मंत्रालय एवं डाक विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान 5.0 (15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025) का हिस्सा है।

कार्यक्रम के तहत रांची जी.पी.ओ. प्रांगण से एक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। रैली के माध्यम से लोगों को “स्वच्छ डाकघर – स्वच्छ भारत” का संदेश दिया गया और आमजन को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने तथा महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा है। सभी नागरिकों और कर्मचारियों से अपील की गई कि वे अपने घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ डाक अधीक्षक, रांची डाक मंडल के नेतृत्व में किया गया। स्वच्छता अभियान में अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।


Read More News

Read More