झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

News Saga Desk

रांची | झारखंड के विभिन्न में 24 और 25 सितंबर को भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद में मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से झारखंड के कई जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के अलावा इन जिलों से सटे हुए मध्यवर्ती हिस्सों में भी भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इन जिलों में कुछ जगहों पर बादल गरजने और 30- 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद जिले के पुटकी में 80.2 मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि रांची में 30 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 36.6 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, जमशेदपुर में 33.2 डिग्री, डाल्टनगंज में 34 डिग्री, बोकारो में 34.1 डिग्री, चाईबासा में 34.2 डिग्री, खूंटी में 33.2 डिग्री, लोहरदगा में 29.1 डिग्री, गढ़वा में 33.1 डिग्री, सरायकेला में 32.9 डिग्री, गोड्डा में 34.6 डिग्री, लातेहार में 27.6 डिग्री और पाकुड़ में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Read More News

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

Read More