सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस का 490 करोड़ का आईपीओ खुला, 25 सितंबर कर सकते हैं आवेदन

News Saga Desk

नई दिल्ली | सोलर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस का 490 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। आईपीओ के तहत 440 करोड़ रुपये के 1.25 करोड़ नए शेयर जारी हो रहे हैं। इसके साथ ही 50 करोड़ रुपये के 14 लाख शेयरों को ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये भी बेचा जाएगा। इस आईपीओ में 25 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 331 रुपये से लेकर 351 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंडर तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 42 शेयर का है।

इस आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए 75 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया गया है। इसके अलावा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 10 प्रतिशत हिस्सा और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (एनआईआई) के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है। इस इश्यू के लिए नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है। एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार बनया गया है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 26 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। कंपनी के शेयर 30 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की आय 9 प्रतिशत बढ़कर 551 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले ये 505.50 करोड़ रुपये थी। इसी तरह कंपनी का शुद्ध मुनाफा 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 77 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 51.69 करोड़ रुपये था। इसी तरह ईबीआईटीडीए (अर्निंग बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्सेज, डिप्रेशिएशंस एंड एमॉर्टाइजेशन) 106.75 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 71 करोड़ रुपये था। प्रॉस्पेक्टस के अनुसार कंपनी पर वित्त वर्ष 2024-25 में 114.55 करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ था।

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More