‘फर्जी’ कॉल सेंटर मामले में ईडी की दिल्ली-एनसीआर में 15 ठिकानों पर छापेमारी

News Saga Desk

नई दिल्‍ली | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को एक ‘फर्जी’ कॉल सेंटर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) सहित 15 ठिकानों पर छापेमारी की।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि ईडी ने टेक सपोर्ट स्कैम से जुड़े धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मुंबई के अलावा दिल्ली, नोएडा और हरियाणा स्थित गुरुग्राम सहित 15 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कॉल सेंटर पर कई विदेशियों से लाखों अमेरिकी डॉलर की ठगी करने का आरोप है।

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने करण वर्मा नाम के एक व्यक्ति और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की थी। ईडी ने अपनी जांच में पाया गया कि धोखेबाज दिल्ली के रोहिणी, पश्चिम विहार और राजौरी गार्डन इलाकों में कई ‘फर्जी’ कॉल सेंटर चला रहे थे। यह धोखेबाज खुद को चार्ल्स श्वाब फाइनेंशियल सर्विसेज, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल आदि जैसी कंपनियों का ग्राहक सेवा प्रदाता बताकर विदेशी नागरिकों को ठगते थे।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More