दिनदहाड़े सोने की दुकान से आभूषण लेकर अपराधी फरार

News Saga Desk

जलपाईगुड़ी | भीड़भाड़ वाले बाजार में दिनदहाड़े सोने की दुकान से आभूषण लेकर एक अपराधी फरार होने से इलाके में सनसनी मच गई है। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे जिले के राजगंज ब्लॉक के भुटकिहाट में हुई है।

बताया जा रहा है कि स्वर्ण व्यापारी सुधीर राय रोज़ाना दुकान बंद होने पर बैग में आभूषण घर ले जाते थे। फिर सुबह दुकान खोलने पर बैग ले आते थे। आज भी व्यापारी दुकान खोलने आए थे। फिर बैग दुकान में ही रखकर पास में पानी लेने चले गए थे। कुछ मिनट बाद लौटे तो देखा कि आभूषण सहित बैग गायब हो गया है। दिन में बाजार में हुई इस घटना से इलाके के व्यापारी स्तब्ध है। खबर मिलते ही राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद अपराधी की धरपकड़ में जुट गया। अपराधी करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए है। सोने की दुकान के मालिक सुधीर राय इस घटना के बाद सदमे में है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More