उत्तर बंगाल दौरे पर ममता बनर्जी, आपदा मृतकों के परिजनों को सौंपा नियुक्ति पत्र

News Saga Desk

जलपाईगुड़ी | कुछ ही दिनों के भीतर एक बार फिर उत्तर बंगाल की आपदा प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को नागराकाटा में आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के एक-एक सदस्य को होमगार्ड पद पर नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही प्रत्येक मृतक परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि जिन लोगों के दस्तावेज़ आपदा में नष्ट हो गए हैं, राज्य सरकार उनकी डुप्लिकेट दस्तावेज़ तैयार कराएगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आपदा के अगले ही दिन उत्तर बंगाल पहुंचीं थीं। उन्होंने राहत शिविरों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और क्षतिग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया था। उस समय उन्होंने वादा किया था कि वह कुछ दिनों के भीतर फिर उत्तर बंगाल आएंगी। रविवार को उन्होंने हसीमारा और आसपास के कई इलाकों का दौरा किया और सोमवार को नागराकाटा में राहत सामग्री अपने हाथों से वितरित की।

ममता बनर्जी ने कहा कि जिन लोगों के घर आपदा में ढह गए हैं, उन्हें जल्द ही पुनर्निर्मित घर उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि आपदा में कई परिवारों के महत्वपूर्ण दस्तावेज़ नष्ट हो गए हैं, जिसके चलते राज्य सरकार ने विशेष कैम्प शुरू किए हैं जहां लोगों के दस्तावेज़ों की नई प्रतियां तैयार की जाएंगी।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने फिर से भूटान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि इंडो-भूटान रिवर कमीशन बनाया जाए। इस स्थिति के लिए भूटान का पानी ज़िम्मेदार है, उन्हें मुआवज़ा देना चाहिए।”

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More