प्रल्हाद जोशी मंगलवार को विश्व मानक दिवस पर समारोह की करेंगे अध्यक्षता

News Saga Desk

नई दिल्‍ली | केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी 14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की ओर से किया जा रहा है। मंत्रालय के मुताबिक यह समारोह राष्ट्रीय मानकीकरण प्रशिक्षण संस्थान (एनआईटीएस) में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय प्रकाश संहिता 2025 जारी की जाएगी। साथ ही लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) और बीआईएस मानक पोर्टल के ऑनलाइन मानक विकास (ओएसडी) मॉड्यूल का भी शुभारंभ किया जाएगा।

इस वर्ष के समारोह का विषय, “एक बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण: सतत विकास लक्ष्यों के लिए मानक”, सहयोग और प्रगति के प्रेरक के रूप में अंतरराष्ट्रीय मानकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देता है। ये मानक संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्राप्ति में सरकारों, उद्योगों, शिक्षा जगत और नागरिक समाज के बीच समन्वय के लिए उत्प्रेरक का काम करते हैं।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

March 28, 2026

Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More