महाभारत के ‘कर्ण’ नहीं रहे: दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का कैंसर से निधन, फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर

भारतीय टेलीविज़न के मशहूर अभिनेता पंकज धीर का 68 वर्ष की आयु में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। टीवी धारावाहिक महाभारत में “कर्ण” के रूप में प्रसिद्ध पंकज धीर ने सोमवार को मुंबई में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पंकज धीर के निधन की पुष्टि उनके करीबी मित्र अमित बहल ने की, जबकि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने भी शोक व्यक्त करते हुए आधिकारिक बयान जारी किया। पंकज धीर, CINTAA के पूर्व जनरल सेक्रेटरी भी रह चुके थे। उनका अंतिम संस्कार 15 अक्टूबर को मुंबई के विले पार्ले में शाम 4:30 बजे किया जायेगा।

‘महाभारत’ से मिली अमर पहचान
हालांकि पंकज धीर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1970 के दशक में की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 1988 में बी.आर. चोपड़ा के पौराणिक धारावाहिक महाभारत से मिली। उन्होंने “कर्ण” का किरदार इतनी गहराई और गरिमा से निभाया कि यह चरित्र भारतीय टेलीविज़न के इतिहास में अमर हो गया। दर्शकों ने उन्हें नायक और योद्धा दोनों रूपों में सराहा।

फिल्मों और टीवी में बहुआयामी सफर
पंकज धीर ने चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा, युग जैसे कई ऐतिहासिक और पौराणिक टीवी शोज में यादगार भूमिकाएं निभाईं। वहीं फिल्मों में उन्होंने सोल्जर, सड़क, बादशाह, जबरदस्त, हमको तुमसे प्यार है जैसी फिल्मों में काम किया। अपने सशक्त संवाद और गहरी आवाज़ के लिए वह हमेशा दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे।

पंकज धीर के निधन से भारतीय टीवी और फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसने अपने अभिनय से अमिट छाप छोड़ी।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More