एयर इंडिया 26 अक्टूबर से सर्दियों के दौरान शुरू करेगी 174 नई साप्ताहिक उड़ानें

News Saga Desk

नई दिल्‍ली | टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने 26 अक्टूबर से उत्तरी शीतकालीन कार्यक्रम के तहत प्रमुख घरेलू और कम दूरी के अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 174 साप्ताहिक उड़ानें जोड़ने की घोषणा की है। एयर इंडिया इनका संचालन अपने सिंगल-आइल विमानों के जरिए करेगी। इन उड़ानों से भारतीय शहरों के साथ दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लोकप्रिय गंतव्यों के लिए क्‍नेक्‍व‍िटी और मजबूत होगी।

एयरलाइंस ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया क‍ि नई उड़ानें शुरू करने से भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। एयरलाइंस ने कहा क‍ि 15 नवंबर से दिल्ली-कुआलालंपुर साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 7 गुना से बढ़ाकर 10 गुना की जाएगी। दिल्ली-देनपसार (बाली) के लिए एक दिसंबर से साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 7 गुना से बढ़ाकर 10 गुना कर दी गई है।

राजस्थान के लिए (26 अक्टूबर से) :-

  • दिल्ली–जयपुर (नया रूट), 3 उड़ानें रोजाना
  • दिल्ली–जैसलमेर (नया रूट), 2 उड़ानें रोजाना
  • दिल्ली–उदयपुर, 2 से बढ़ाकर 3 उड़ानें रोजाना

मुंबई से राजस्थान के लिए फ्लाइट

  • मुंबई–जयपुर, 3 से बढ़ाकर 4 उड़ानें रोजाना
  • मुंबई–उदयपुर, 3 से बढ़ाकर 4 उड़ानें रोजाना
  • मुंबई–जोधपुर, 1 से बढ़ाकर 2 उड़ानें रोजाना

मध्य प्रदेश के लिए

  • दिल्ली–इंदौर, 3 से बढ़ाकर 4 उड़ानें रोजाना
  • दिल्ली–भोपाल, 2 से बढ़ाकर 3 उड़ानें रोजाना
  • मुंबई–इंदौर, 1 से बढ़ाकर 2 उड़ानें रोजाना

गुजरात के लिए फ्लाइट

  • मुंबई–भुज, 1 से बढ़ाकर 2 उड़ानें रोजाना
  • दिल्ली–राजकोट, 1 से बढ़ाकर 2 उड़ानें रोजाना

अन्य रूटों पर बढ़ीं उड़ानें

  • दिल्ली–वाराणसी, रायपुर: 2 से बढ़ाकर 3 उड़ानें रोजाना
  • दिल्ली–पोर्ट ब्लेयर, औरंगाबाद, गुवाहाटी, नागपुर: 1 से बढ़ाकर 2 उड़ानें रोजाना
  • मुंबई–देहरादून, पटना, अमृतसर: 1 से बढ़ाकर 2 उड़ानें रोजाना

अंतरराष्ट्रीय रूट पर नई उड़ानें

  • दिल्ली–कुआलालंपुर: 7 से बढ़ाकर 10 उड़ानें प्रति सप्ताह (15 नवंबर से) और
  • दिल्ली–देनपासार (बाली): 7 से बढ़ाकर 10 उड़ानें प्रति सप्ताह (1 दिसंबर से) शुरू होगी।

एयर इंडिया ने कहा कि एयरलाइन ने अपने पुराने एयरबस A320neo विमानों में बड़े पैमाने पर सुधार किए हैं। 27 में से 26 विमानों में अब नया इंटीरियर और तीन क्लास बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी की सुविधा है। एयरलाइंस के पास अब 100 से ज्यादा A320 फैमिली विमान हैं, जो 80 से ज्यादा घरेलू और शॉर्ट इंटरनेशनल रूट्स पर यात्रियों को बेहतर और आरामदायक यात्रा का अनुभव देंगे।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More