NEWS DESK SAGA
घाटशिला। घाटशिला के दामपाड़ा में शनिवार को बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित किया गया। जिसमें 36 बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशध्यक्ष बाबूलाल मरांडी , पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, पूर्व प्रदेशध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे।
बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से बाबूलाल सोरेन की जीत के पूरी ताकत लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। यह एनडीए की जीत के प्रति अटूट विश्वास को दिखा रहा है। घाटशिला आज एक स्वर में विकास, विश्वास और बदलाव का संकल्प ले रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड और देश के भविष्य की चिंता सिर्फ बीजेपी कर रही है। बीजेपी ने ही आदिवासियों और झारखंडवासियों को मान-सम्मान दिया। बीजेपी के शासन में आदिवासियों का जितना विकास हुआ उतना किसी दूसरी सरकार के शासनकाल में नहीं हुआ। बाबूलाल मरांडी ने झामुमो सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा आज झारखंड भ्रष्टाचार, अपराध और लूट की राजधानी बन चुका है। सरकार जनता की नहीं, माफिया और दलालों की है। अब समय आ गया है कि झारखंड की जनता इस सरकार को जवाब दे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण भारतीय जनता पार्टी की देन है। अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में ही 15 नवंबर 2000 को अलग झारखंड राज्य बना था। भाजपा ने न सिर्फ झारखंड बनाया, बल्कि संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान दिया, आदिवासी मंत्रालय बनाया और बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय आदिवासी गौरव दिवस के रूप में घोषित किया।
सरकार को जनता की चिंता नहीं : चंपाई सोरेन
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा विकास की रफ्तार थम सी गयी है। उन्होंने कहा सरकार को जनता की चिंता नहीं है। रोजगार,खदान और योजनाओं के काम रुके पड़े हैं। गांव-गांव में सड़क, पानी, रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर कोई प्रगति नहीं हो रही। भ्रष्टाचार और ठहराव ने पूरे सिस्टम को जकड़ लिया है। भाजपा का उद्देश्य प्रदेश में एक बार फिर स्थिर और जवाबदेह शासन लाना है, ताकि लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। आज झारखंड में अपराध, लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है। बालू घोटाले से लेकर सरकारी दफ्तरों तक हर जगह रिश्वत का बोलबाला है। जनता को तय करना है कि झारखंड को लुटेरों और भ्रष्टाचारियों के हाथों में रखना है या विकास और सुरक्षा के रास्ते पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि आगामी 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को क्रम संख्या एक पर बटन दबाकर भारी से भारी मतों से विजय बनाना है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, प्रभारी अभय सिंह, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, कमलेश राम, परितोष सोरेन, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मंडल अध्यक्ष संजय समेत काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No Comment! Be the first one.