अर्टिगा कार और ट्रक की हुई जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में 6 लोगों की गई जान

NEWS SAGA DESK

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ देवां थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार सवार 6 लोगों की जान चली गई। इस दुर्घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अर्टिगा कार सवार सभी लोग बिठूर दर्शन करके लौट रहे थे। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने जानकारी दी है कि सोमवार देर रात देवां थाना क्षेत्र में देवां-फतेहपुर मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के आगे कुतुलपुर गांव के पास एक अर्टिगा कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के निचले हिस्से में घुस गई। और कार में सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार 8 लोगों को सीएचसी देवां भेजा। जहां चिकित्सकों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृत लोगों में कार चालक भी शामिल है। वहीं मामले को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जानकारी दी कि “प्राथमिक जांच में पता चला है कि अर्टिगा कार अपनी लेन की बजाय सामने से आ रहे ट्रक वाली लेन में चली गई थी। मृतकों की पहचान मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के निवासी कार चालक श्रीकांत शुक्ल (40), कस्बा फतेहपुर निवासी प्रदीप रस्तोगी (60), प्रदीप रस्तोगी की पत्नी माधुरी (58), नितिन (45), नैमिष (25) और कृष्णा (15) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि कस्बा फतेहपुर निवासी गिरधर गोपाल किराए पर कार चलवाते हैं। कार श्रीकांत शुक्ल चलाते थे। श्रीकांत ने फतेहपुर निवासी प्रदीप रस्तोगी और उनके परिवार को कानपुर में गंगा किनारे स्थित धार्मिक स्थल बिठूर दर्शन के लिए बुक किया था। श्रीकांत सोमवार सोमवार सुबह सभी को लेकर बिठूर गया था। और वहां से सभी वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में यह दर्दनाक हादसा हो गया। 

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More