प्रधानमंत्री मोदी की उत्तराखंड यात्रा: देवभूमि को मिला विकास का नया आयाम

NEWS SAGA DESK

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से गहरा आत्मिक जुड़ाव है। वर्ष 2014 से अब तक वह 20 से अधिक बार देवभूमि की यात्रा कर चुके हैं। उनकी हर यात्रा ने उत्तराखंड के विकास को नई दिशा दी है — चाहे बात तीर्थाटन की हो, बुनियादी ढांचे की या पर्यटन को प्रोत्साहन देने की। आज एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह में शामिल हो रहे हैं, जिससे यह अवसर ऐतिहासिक बन गया है।

प्रधानमंत्री मोदी की यात्राओं का मुख्य उद्देश्य राज्य के समग्र विकास से जुड़ा रहा है। उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित आदि कैलाश यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद वहां श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने भी विधानसभा के विशेष सत्र में इस बात का उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री के दौरे के बाद आदि कैलाश यात्रा ने नई रफ्तार पकड़ी है।

केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री मोदी का आध्यात्मिक संबंध सर्वविदित है। 2013 में जब तत्कालीन सरकार ने उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दी थी, तब से लेकर प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने कई बार केदारनाथ के दर्शन किए और यहां के विकास के लिए अनेक परियोजनाओं की शुरुआत की। आज केदारनाथ अपने नए स्वरूप में देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। प्रधानमंत्री ने यहां ध्यान गुफा में साधना कर हिमालय के आध्यात्मिक महत्व को नया संदेश दिया।

प्रधानमंत्री की यात्राओं ने गंगोत्री, हर्षिल, धराली और मुखवा जैसे क्षेत्रों में शीतकालीन पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यही कारण है कि उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री मोदी पर गहरा विश्वास रखती है।

वर्ष 2021 से 2025 तक प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के 15 दौरे किए हैं, जबकि 2014 से अब तक उनकी यात्राओं की संख्या 20 से अधिक हो चुकी है। आज देहरादून स्थित भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (FRI) में प्रधानमंत्री रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे। यह उनका 2021 से अब तक का 16वां दौरा होगा।

हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री राज्य को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वे सौंग और जमरानी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिनसे राज्य को न केवल बिजली की सुविधा मिलेगी बल्कि पीने के पानी और सिंचाई की समस्या का भी समाधान होगा। उत्तराखंड के विकास की यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में नई ऊंचाइयों को छू रही है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More