NEWS SAGA DESK
गांधीनगर। गुजरात एटीएस ने राज्य की राजधानी गांधीनगर के अडालज इलाके से आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस की इस कार्रवाई से राज्य में संभावित आतंकी हमले की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, एटीएस को कुछ दिनों पहले आतंकी गतिविधियों में शामिल संदिग्ध लोगों की सक्रियता की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने निगरानी बढ़ाई और शनिवार को तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये तीनों संदिग्ध देश के विभिन्न हिस्सों में हमले की योजना बना रहे थे और हथियारों के आदान-प्रदान के उद्देश्य से गुजरात पहुंचे थे। एटीएस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वे किन स्थानों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
गुजरात एटीएस दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करेगी। फिलहाल तीनों आरोपितों से पूछताछ जारी है और राज्यभर में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
No Comment! Be the first one.