विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी

News Saga Desk

पटना | बिहार सरकार के जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने सोमवार को विपक्ष पर मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।

राजधानी पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के पूरे प्रचार अभियान के दौरान दो मुख्य बातें उभर कर सामने आईं। पहली बात तो यह कि विपक्ष का पूरा प्रचार झूठ और छल पर आधारित था। “मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना” को लेकर अफ़वाहें फैलाई गईं कि सरकार महिलाओं के दिए गए दस हज़ार रुपये बाद में वापस ले लेगी। इसी प्रकार विपक्ष ने बिना किसी ठोस सबूत या उदाहरण के एसआईआर और वोट चोरी का मुद्दा उठाने का दुस्साहस दिखाया है।

विजय चौधरी ने कहा कि दूसरी ओर 20 वर्षों के लगातार शासन के बावजूद बिहार के किसी भी कोने से सरकार या मुख्यमंत्री के खिलाफ एक भी आवाज नहीं सुनी गई। यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। नीतीश कुमार देश के एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनकी लोकप्रियता उनके कार्यकाल के साथ-साथ बढ़ी है और आज वे 2010 से भी ज़्यादा लोकप्रिय हैं।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि विपक्ष अपने बेसुरा स्वर में चाहे जो भी कहे, जनता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सुर में सुर मिला दिया है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More