उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार फ्लैट बंद, सेंसेक्स 12 अंक चढ़ा

News Saga Desk

मुंबई | हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में सुस्ती देखी गई और अंततः मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 12 अंक की हल्की तेजी के साथ 84,478 पर, जबकि एनएसई निफ्टी 3 अंक बढ़कर 25,879.15 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निवेशकों ने सतर्कता दिखाई। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही, जबकि कुछ चुनिंदा कंपनियों में तेजी ने बाजार को बड़ी गिरावट से बचा लिया। आज टाटा कमर्शियल व्हीकल, जोमैटो और इंफोसिस के शेयरों में 4 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और पावरग्रिड के शेयरों में 3.8 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। एफएमसीजी, आईटी और ऑटो सेक्टर के दबाव में बाजार सीमित दायरे में घूमता रहा।

विदेशी निवेशकों ने निकाली पूंजी, घरेलू निवेशकों ने दिखाई मजबूती

नवंबर में अब तक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) भारतीय बाजार से ₹8,300.76 करोड़ की पूंजी निकाल चुके हैं। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹29,798.79 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की है। विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू निवेशकों की मजबूत मौजूदगी ने विदेशी बिकवाली के असर को काफी हद तक संतुलित किया है।

वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बुधवार को मिश्रित कारोबार देखने को मिला। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.43% बढ़कर 51,281 पर, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.49% बढ़कर 4,170 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.73% की तेजी के साथ 4,029 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिकी बाजारों में 12 नवंबर को मिश्रित रुझान रहा — डाउ जोन्स 0.68% बढ़ा, जबकि नैस्डेक कंपोजिट 0.26% फिसला और एसएंडपी 500 मामूली 0.06% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों की नजर अब महंगाई दर, वैश्विक ब्याज दरों और अमेरिकी आर्थिक संकेतकों पर टिकी है। निकट भविष्य में बाजार सीमित उतार-चढ़ाव के साथ संकीर्ण दायरे में कारोबार कर सकता है।

बिहार की राजनीति में एक युग का हुआ अंत ! आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

बिहार की राजनीति में सोमवार को एक अहम मोड़ आया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की...

March 30, 2026

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More