बीबीसी ने ट्रंप से मांगी माफी, मुआवजा देने से इंकार-दो शीर्ष अधिकारी पद से हटे

NEWS SAGA DESK

लंदन। बीबीसी ने अपनी पैनोरमा डॉक्यूमेंट्री में हुए संपादन विवाद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से खेद जताया है, हालांकि संस्था ने किसी भी तरह का मुआवजा देने से साफ इनकार कर दिया है। इस मुद्दे ने इतना तूल पकड़ा कि बीबीसी के महानिदेशक टिम डेवी और बीबीसी न्यूज की प्रमुख डेबोरा टर्नेस को अपने पद छोड़ने पड़े।‘द इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के वकीलों ने चेतावनी दी थी कि यदि बीबीसी माफी नहीं मांगता और अपना बयान वापस नहीं लेता, तो वे एक अरब डॉलर (करीब 76 करोड़ पाउंड) का मुआवजा दावा दायर करेंगे। दबाव बढ़ते देख बीबीसी ने खेद प्रकट करते हुए विवादित पैनोरमा संस्करण को दोबारा प्रसारित न करने पर सहमति जताई है। बीबीसी प्रवक्ता ने बताया कि संस्था ने ट्रंप के वकीलों के पत्र का आधिकारिक जवाब भेज दिया है। बीबीसी अध्यक्ष समीर शाह ने व्हाइट हाउस को एक निजी पत्र भेजकर यह स्पष्ट किया कि 6 जनवरी 2021 की ट्रंप के भाषण वाली क्लिप के संपादन पर उन्हें और कॉर्पोरेशन को खेद है। प्रवक्ता ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री “ट्रंप: अ सेकंड चांस?” का किसी भी बीबीसी प्लेटफॉर्म पर पुनर्प्रसारण नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीबीसी क्लिप के संपादन के तरीके पर खेद जताता है, लेकिन इसे मानहानि का मामला मानने से पूरी तरह असहमत है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ट्रंप आगे क्या रुख अपनाते हैं।

यह विवादित डॉक्यूमेंट्री अमेरिकी चुनाव से एक सप्ताह पहले प्रसारित हुई थी, जिसमें संपादित क्लिप में ट्रंप को भीड़ से कहते दिखाया गया था—“हम कैपिटल तक चलेंगे… हम लड़ेंगे… जी-जान से लड़ेंगे।”इस विवाद के चलते बीबीसी के स्वतंत्र सलाहकार माइकल प्रेस्कॉट पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने बीबीसी पर “व्यवस्थित पूर्वाग्रह” होने का आरोप भी लगाया था।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More