राजकुमार राव बने पिता, पत्रलेखा ने शादी की चौथी सालगिरह पर बेटी को जन्म दिया

NEWS SAGA DESK

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के घर आज खुशियों ने दस्तक दी। 15 नवंबर की सुबह पत्रलेखा ने एक बेटी को जन्म दिया है। खास बात यह है कि आज ही कपल की शादी की चौथी सालगिरह भी है, जिससे यह दिन उनके लिए डबल सेलिब्रेशन का मौका बन गया है।

कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा कि भगवान के आशीर्वाद से उनके घर बेटी का जन्म हुआ है और यह उनकी सालगिरह का सबसे कीमती उपहार है। खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें लगातार बधाइयाँ भेज रहे हैं।

राजकुमार और पत्रलेखा को फराह खान, नेहा धूपिया, सोनम कपूर, कृति सेनन, वरुण धवन, अली फज़ल, सुनील ग्रोवर, अनिल कपूर, भारती सिंह और नीति मोहन जैसे कई सेलेब्स ने शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि राजकुमार और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ की शूटिंग के दौरान हुई थी और वहीं से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। लंबी रिलेशनशिप के बाद कपल ने शादी की और अब वे पहली बार माता-पिता बने हैं।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More