मुजफ्फरपुर में भीषण अग्निकांड: एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले, सात गंभीर

NEWS SAGA DESK

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जान ले ली। हादसा वार्ड नंबर 13 के गेना शाह के मकान के तीसरे तले पर हुआ, जहां देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगते ही जोरदार धमाका हुआ और घर धू-धू कर जलने लगा। कुछ ही मिनटों में स्थिति इतनी भयावह हो गई कि परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कई लोग बुरी तरह झुलस चुके थे।

मृतकों में लालन कुमार (35), पूजा कुमारी (30), सुशीला देवी (65), दो वर्षीय गोलू कुमार और सात वर्षीय सृष्टि कुमारी शामिल हैं। वहीं सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना गया है और तकनीकी जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More