वाराणसी फिल्म का टाइटल और महेश बाबू का जबरदस्त फर्स्ट लुक लॉन्च, फैंस में उत्साह चरम पर

NEWS SAGA DESK

हैदराबाद। रामोजी फिल्म सिटी में शनिवार को ग्लोब ट्रॉटर इवेंट के दौरान एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म वाराणसी का भव्य लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म के टाइटल के साथ सुपरस्टार महेश बाबू का दमदार फर्स्ट लुक जारी किया गया, जिसे देखकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में जुटे दर्शकों के बीच हुआ यह अनावरण कार्यक्रम बेहद भव्य रहा।

राजामौली ने मंच पर जोरदार तालियों के बीच महेश बाबू का पहला लुक लॉन्च किया। फर्स्ट लुक वीडियो टाइम ट्रैवल की झलक देता है, जो पौराणिक कथाओं और ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है। इसमें 512 ईस्वी की वाराणसी से लेकर 7200 ईसा पूर्व तक की समय-रेखाओं को दिखाया गया है। क्लिप में गुफाओं, युद्धों, यज्ञों, भगवान हनुमान द्वारा लंका दहन और प्रभु राम के दृश्य शामिल हैं।

कहानी 512 ईस्वी की वाराणसी से शुरू होकर 2027 ईस्वी तक पहुंचती है, जब एस्टेरॉयड ‘शाम्भवी’ पृथ्वी पर गिरता है। कथा अंटार्कटिका, अफ्रीका और त्रेतायुग (7200 ईसा पूर्व) तक का सफर तय करती है और अंत में महेश बाबू के किरदार ‘रूद्र’ के परिचय पर खत्म होती है।

वीएफएक्स से भरपूर वीडियो के अंतिम सीन में महेश बाबू नंदी पर सवार, हाथ में त्रिशूल लिए अत्यंत शक्तिशाली रूप में नजर आते हैं। पीछे काशी के प्राचीन मंदिरों की झलक उनके किरदार को और भी प्रभावशाली बनाती है। मेकर्स ने बताया कि महेश बाबू फिल्म में ‘रूद्र’ की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे अभिनेता ने अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया।

इवेंट में एसएस राजामौली ने फिल्म का टाइटल वाराणसी और उसकी रिलीज डेट की घोषणा की। फिल्म 2027 की गर्मियों में रिलीज होगी। फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस मुख्य नायिका मंदाकिनी की भूमिका में हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य खलनायक के रूप में नजर आएंगे।

लॉन्च इवेंट में एसएस राजामौली, एमएम कीरवानी, भूषण कुमार, नम्रता शिरोडकर, सितारा, पृथ्वीराज सुकुमारन, सुप्रिया मेनन और लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। एमएम कीरवानी ने पुष्टि की कि वाराणसी 2027 की गर्मियों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More