NEWS SAGA DESK
बेलगावी के अमन नगर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया। ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयले की आग जलाकर सो रहे चार युवकों में से तीन की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है।
सोमवार रात आग जलाने के बाद कमरा धुएं से भर गया, जिससे ऑक्सीजन की कमी हो गई और जहरीली गैसों के चलते यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान रिहान मते (22), मोहिन नालबंद (23) और सरफराज हरपनहल्ली (22) के रूप में हुई है। घायल युवक शाहनवाज (19) का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस व एसओसीओ की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। स्थानीय विधायक आसिफ सेठ भी घटनास्थल पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। गौरतलब है कि कर्नाटक में इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है, जब डोड्डाबल्लापुर तालुक में एक परिवार के चार सदस्यों की धुएं के कारण मौत हो गई थी।
No Comment! Be the first one.