न्यू बैरकपुर चोरी कांड में सफलता, पुलिस ने आरोपी संग सोने-चांदी के गहने बरामद किए

News Saga Desk
न्यू बैरकपुर थाना क्षेत्र में दर्ज आभूषण चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कोलकाता के अलीपुर थाना इलाके से शेख इसराफिल नामक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस रिमांड के दौरान इसराफिल से पूछताछ में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर मंगलवार देर रात रवींद्रनगर और महेशतला क्षेत्रों में छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने इस अभियान में सोने और चांदी के कई चोरी किए गए गहने बरामद किए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद आभूषण जांच को आगे बढ़ाने में अहम साबित होंगे। सभी सामानों को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामला फिलहाल जांचाधीन है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More