इंदिरा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

News Saga Desk

जांजगीर-चांपा : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को जिला कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जांजगीर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। धूप–दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में इंदिरा गांधी के राजनीतिक योगदान, उनकी नीतियों और देशहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अपने संबोधन में कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार ने कहा कि इंदिरा गांधी दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और राष्ट्रहित के लिए किए गए त्याग के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता और विकास की दिशा तय करने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रही है।

पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने लंबे कार्यकाल में बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रीवियर्स की समाप्ति और गरीबों के उत्थान हेतु 20 सूत्रीय कार्यक्रम जैसे कई ऐतिहासिक फैसले लिए, जो आज भी देश की नीतियों की आधारशिला हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रफीक सिद्दीकी ने किया और आभार प्रदर्शन विवेक सिसोदिया ने किया।

इस अवसर पर डॉ. परस शर्मा, देव कुमार पांडे, महारथी बघेल, अजीत सिंह राणा, भगवानदास गढ़वाल, गोविंद कश्यप, परमेश्वर निर्मले, हेमलता राठौर, राइस किंग खुटे, संतोष गढ़वाल, अनिल चौरसिया, चंद्र कुमार ओग्रे, मनोज अग्रवाल, आकाश तिवारी, राजा खान सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने इंदिरा गांधी के आदर्शों और विचारों को जीवन में अपनाने तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More