बर्थडे पार्टी में चली गोलियां: एक की मौत, दो युवक गंभीर, राजनीतिक रंजिश की आशंका

News Saga Desk

ऊना : ऊना जिले में बुधवार देर रात एक जन्मदिन समारोह के दौरान गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। फायरिंग में संतोषगढ़ निवासी आशु पुरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी के दौरान खनन को लेकर दो गुटों में कहासुनी बढ़ गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान एक आरोपी ने हथियार निकालकर लगातार फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से आशु पुरी की मौके पर मौत हो गई और दो युवक घायल होकर गिर पड़े।

बताया जा रहा है कि दोनों गुट सत्ताधारी पार्टी से जुड़े युवा नेता हैं। इनमें से एक यूथ कांग्रेस का पूर्व पदाधिकारी भी रहा है, जिसे पुलिस ने पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है।

घटना के बाद पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। मामले में हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि रात को गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे और घटना का पूरा सच सामने आ जाएगा।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More