फिल्म ‘राहु-केतु’ का दमदार टीज़र रिलीज, पुलकित–वरुण की जोड़ी फिर करेगी एंटरटेन

News Saga Desk

राहु-केतु बॉलीवुड की मशहूर कॉमिक जोड़ी पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा अपनी नई फिल्म ‘राहु-केतु’ के साथ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने आ रही है। हाल ही में फिल्म की घोषणा के बाद अब इसका शानदार टीज़र भी जारी हो गया है। फिल्म में अमित सियाल अहम भूमिका में दिखेंगे, जबकि निर्देशन और लेखन विपुल विग ने किया है।

1 मिनट 56 सेकंड के टीज़र में कहानी अंधविश्वास और बदकिस्मती की धारणा के इर्द-गिर्द घूमती है। पुलकित और वरुण के किरदारों के नाम राहु और केतु हैं, जिन्हें गांव वाले अशुभ मानते हैं। कहा जाता है कि इनके कदम रखते ही मुसीबतें शुरू हो जाती हैं। इसी धारणा पर आधारित कॉमिक घटनाओं का सिलसिला टीज़र में नजर आता है।

टीज़र में दोनों की पुरानी कैमिस्ट्री और मजेदार डायलॉग्स मनोरंजन का पूरा भरोसा देते हैं। फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और अमित सियाल के साथ शालिनी पांडे और चंकी पांडे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More