News Saga Desk
चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर में आरएसएस कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी जतिन काली को गुरुवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस केस में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या तीन हो गई है। इससे पहले बुधवार को दो अन्य आरोपियों को पकड़ा गया था।
15 नवंबर की रात अज्ञात बदमाशों ने नवीन अरोड़ा को गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसएसपी भूपिंदर सिंह के मुताबिक, बुधवार देर रात नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने जतिन काली को घेरा। पुलिस को देखकर वह बाइक भगाने लगा और फायरिंग कर दी, जिसकी एक गोली पुलिस वाहन के फ्रंट शीशे पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसकी टांग में गोली मारी और उसे काबू कर लिया। बाद में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसएसपी ने बताया कि जतिन काली ने ही हत्या की साजिश रची थी और हमलावरों को एक लाख रुपये दिए थे। उसके पास से बाइक और 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई है। इस मामले में अब तक कनव, हर्ष और जतिन काली गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जतिन से पूछताछ में यह साफ होगा कि उसका नवीन से क्या विवाद था और हत्या क्यों करवाई गई।
No Comment! Be the first one.