नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की कमान, गांधी मैदान में हुआ शपथ ग्रहण

News Saga Desk
जनता दल के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज सुबह बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह उनका 10वां कार्यकाल है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, चिराग पासवान सहित एनडीए के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे।

नई सरकार में कुल 27 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं। भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, नितिन नवीन और रामकृपाल यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं जदयू की तरफ से लेशी सिंह, श्रवण कुमार, बिजेंद्र प्रसाद यादव, जामा खान और अशोक चौधरी को मंत्रिपद दिया गया है।

हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए ने 243 सीटों में से 202 सीटों पर जीत हासिल कर ऐतिहासिक विजय दर्ज की। इनमें भाजपा को 89, जदयू को 85, एलजेपी (आर) को 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिलीं। दूसरी ओर, विपक्षी महागठबंधन को केवल 35 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More