वाजितपुर पुलिस का ऑपरेशन सफल, पांच नामजद आरोपी दबोचे गए

News Saga Desk

दरभंगा : दरभंगा अवैध गतिविधियों पर नकेल कसते हुए वाजितपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को कांड संख्या 55/25 (धारा 109(1) BNS) के तहत दर्ज मामले में शामिल पाँच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुख्तार शाह (पिता- मुस्तकीम शाह), रावर शाह (पिता- स्व. साबिर शाह), दुलारे शाह (पिता- स्व. कीजा शाह), मुस्तकीम शाह (पिता- स्व. धुरव शाह) और ववलु शाह (पिता- स्व. साबिर शाह) के रूप में हुई है। सभी आरोपी मैनारहिका गांव, थाना वाजितपुर, जिला दरभंगा के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी को कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई वाजितपुर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More