अररिया में जमीन विवाद का खौफनाक अंजाम, छोटे भाई की हत्या के आरोप में बड़ा भाई निशाने पर

News Saga Desk

अररिया : अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र के टेकनी गांव वार्ड संख्या-03 में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दीनानाथ विश्वास (50), पिता दरोगी विश्वास के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक दीनानाथ गुरुवार सुबह 8 बजे घर से निकले थे, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने घर के पास एक गड्ढे में उनका शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

महालगांव थाना पुलिस, एसडीपीओ सुशील कुमार और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ग्रामीणों और परिजनों ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से जमीन को लेकर चल रहे विवाद में दीनानाथ की हत्या की गई है। परिजनों ने बड़े भाई हरीशचंद विश्वास और उनकी पत्नी मंजुला देवी पर कुछ लोगों के साथ मिलकर साजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है।

बताया गया कि मृतक और आरोपी सौतेले भाई हैं और इस विवाद को लेकर पहले भी मृतक की मां बेचनी देवी और बेटे सतीश की हत्या की जा चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल है।

दीनानाथ अपने पीछे तीन बच्चों—नीतीश (16), आशा (13) और रंजीत (10)—को छोड़ गए हैं। पुलिस ने कहा कि जांच सभी पहलुओं पर जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More