News Saga Desk
बिहार : बिहार के नए गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि अब अपराधियों के लिए बिहार में जगह नहीं बचेगी। पत्रकारों द्वारा ‘योगी मॉडल’ लागू किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपराधियों की खैर नहीं है,उन्हें बिहार छोड़कर बाहर जाना ही होगा।
सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में सुशासन की सरकार है और अपराध व जंगलराज को समाप्त करने की दिशा में पहले से मजबूत व्यवस्था खड़ी हो चुकी है। अब इस व्यवस्था को और सख्ती के साथ पूरी तरह लागू किया जाएगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व और नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में उन्हें गृह मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन को स्थापित किया है और आगे भी इसी व्यवस्था को मजबूत करते हुए अराजकता पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जाएगा।
No Comment! Be the first one.