पिता की तबीयत बिगड़ी, स्मृति मंधाना ने शादी टाली, सोशल मीडिया से पोस्ट हटाए

News Saga Desk

टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की 23 नवंबर को होने वाली शादी को फिलहाल टाल दिया गया है। महाराष्ट्र के सांगली में रविवार को विवाह समारोह होना था, लेकिन अचानक स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण परिवार ने कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला लिया। इसकी पुष्टि स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने की है।

मैनेजर के अनुसार, शादी टालने का निर्णय खुद स्मृति ने लिया और कहा कि पिता के स्वस्थ होने से पहले कोई भी समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। परिवार के प्रति उनके इस भावनात्मक जुड़ाव को फैंस भी सराह रहे हैं।

इसी बीच, स्मृति मंधाना ने अपने सोशल मीडिया से सगाई एवं शादी से जुड़े सभी पोस्ट हटा दिए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे इस समय केवल परिवार को प्राथमिकता दे रही हैं। हालांकि पोस्ट हटाए गए हैं या केवल हाइड किए गए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

कुछ दिन पहले स्मृति ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील शेयर कर सगाई की जानकारी दी थी, जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स सहित उनकी कई साथी खिलाड़ी नजर आई थीं। यह रील सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुई थी।

वहीं, पलाश मुच्छल द्वारा डीवाई पाटिल स्टेडियम में किए गए सरप्राइज प्रपोजल का वीडियो अभी भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर मौजूद है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि स्मृति के पिता जल्द स्वस्थ हों और यह शुभ अवसर जल्द ही फिर तय हो।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More