News Saga Desk
Dharmendra Last Message Video: बॉलीवुड के लेजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को 89 वर्ष की उम्र में मुंबई स्थित आवास पर निधन हो गया. आधिकारिक पुष्टि भले ही परिवार की ओर से अभी तक नहीं की गई हो, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इस दुखद खबर पर शोक जताया है. उनके जाने के बाद अब सोशल मीडिया पर उनका आखिरी वीडियो मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया है.
यह वीडियो धर्मेंद्र ने 8 जून 2025 को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. क्लिप में धर्मेंद्र हरे रंग का स्वेटर और काली पैंट पहने हुए जिंदगी और मौत पर अपने दिल की बात शायरी के जरिए रखते दिख रहे हैं. उनका कहना है—
“सब कुछ पा कर भी हासिल-ए-जिंदगी कुछ भी नहीं,
कम्बख्त जान क्यों जाती है जाते हुए.
पता नहीं कहाँ ले जाएंगे, कौन ले जाएगा, साथ ले जाएंगे…
ये इंसानी फितरत है कि इकट्ठा करते रहते हैं.
अपना ख्याल रखें, जिंदगी का आनंद लें. सभी को प्यार।”
यह वीडियो अब उनके फैंस के लिए यादों का सबसे कीमती पल बन गया है. कमेंट सेक्शन में लोग “दिग्गज को विनम्र श्रद्धांजलि” और “सिनेमा का हीरो अमर है” जैसे संदेश लिखकर अपने प्रिय सितारे को याद कर रहे हैं।
No Comment! Be the first one.