बिहार में बड़े फैसले की तैयारी, सीएम नीतीश ने बंद चीनी मिलों को फिर से चालू करने का ऐलान किया

News Saga Desk

बिहार में औद्योगिक और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा चालू किया जाएगा और नई मिलों की स्थापना के लिए व्यापक नीति बनाई जा रही है। यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और स्थानीय रोजगार सृजन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

हाई-लेवल कमिटी करेगी कार्ययोजना का क्रियान्वयन
मुख्यमंत्री ने बताया कि बंद चीनी मिलों को चालू करने, निवेश बढ़ाने और गन्ना किसानों के लिए स्थिर बाजार सुनिश्चित करने हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमिटी बनाई गई है। यह कमिटी औद्योगिक परियोजनाओं की निगरानी, तेज क्रियान्वयन और निवेश आकर्षित करने की रणनीति तैयार करेगी।

किसानों और युवाओं के लिए लाभ
नीतीश कुमार ने कहा कि इस पहल से राज्य के लाखों गन्ना किसानों को फायदा होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नई औद्योगिक नीतियों और बेहतर बुनियादी ढांचे की मदद से बिहार की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More