बिहार में उद्योग और रोजगार का नया युग आएगा, 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा अवसर : उमेश सिंह कुशवाहा

News Saga Desk

पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आने वाले पाँच वर्षों में बिहार उद्योग, निवेश और रोजगार का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार वर्ष 2025 से 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने के संकल्प पर तेजी से आगे बढ़ रही है।

कुशवाहा ने कहा कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक बिहार की आर्थिक दिशा बदलने वाली साबित होगी। सरकार का ध्यान तकनीक और सेवा आधारित नवाचारों को बढ़ावा देकर बिहार को वैश्विक बैक-एंड हब और ग्लोबल वर्कप्लेस के रूप में स्थापित करने पर है।

उन्होंने बताया कि राज्य में डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, मेगा टेक सिटी और फिनटेक सिटी विकसित करने की योजना तैयार की गई है, जिससे आधुनिक औद्योगिक ढांचा मजबूत होगा।

इसके साथ ही नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद मिलों के पुनर्जीवन पर भी सरकार काम कर रही है। प्रमुख शहरों को और अधिक विकसित, आकर्षक और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में भी विशेष पहल की जा रही है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इन योजनाओं की निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है, जो उद्योग विस्तार और रोजगार सृजन से जुड़े कार्यक्रमों पर नज़र रखेगी।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More