News Saga Desk
अजय देवगन, आर. माधवन, जावेद जाफरी और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई अब बॉक्स ऑफिस पर ढलान की ओर बढ़ती दिख रही है। रिलीज़ के शुरुआती तीन दिनों में शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म की पकड़ लगातार कमजोर होती गई। उम्मीद जताई जा रही थी कि पहले पार्ट की तरह ये सीक्वल भी दर्शकों को थियेटर्स की ओर खींच ले जाएगा, मगर ऐसा नहीं हो पाया।
12वें दिन का कारोबार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने 12वें दिन सिर्फ 0.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कुल कमाई लगभग 63.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। ऐसे में आगे के दिनों में फिल्म का टिक पाना मुश्किल माना जा रहा है। साथ ही 28 नवंबर को रिलीज़ होने वाली धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की वजह से इसकी कमाई पर और असर पड़ सकता है।
12 दिनों का बॉक्स ऑफिस सफर:
- दिन 1 — 8.75 करोड़ रुपये
- दिन 2 — 12.25 करोड़ रुपये
- दिन 3 — 13.75 करोड़ रुपये
- दिन 4 — 4.25 करोड़ रुपये
- दिन 5 — 5.25 करोड़ रुपये
- दिन 6 — 3.5 करोड़ रुपये
- दिन 7 — 3.33 करोड़ रुपये
- दिन 8 — 2.25 करोड़ रुपये
- दिन 9 — 4 करोड़ रुपये
- दिन 10 — 4.35 करोड़ रुपये
- दिन 11 — 1.5 करोड़ रुपये
- दिन 12 — 0.25 करोड़ रुपये
No Comment! Be the first one.