CM नीतीश ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर व शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी के निर्देश

News Saga Desk

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में तेज़ी से पूरा किए जाएं। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कार्य प्रगति पर है और फिलहाल किसी तरह की बाधा सामने नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर बनने के बाद बिहटा से कोईलवर तक आवागमन काफी सहज हो जाएगा। यह परियोजना एनएच-922 को रिंग रोड (कन्हौली मोड़) और एनएच-139 को एम्स गोलम्बर से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। साथ ही, यह प्रस्तावित बिहटा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।

निरीक्षण के बाद सीएम ने शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल परियोजना की प्रगति का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण हेतु आवश्यक संसाधन और समर्थन सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ से इस नए पुल की कनेक्टिविटी वाले स्थल का भी निरीक्षण किया।

नीतीश कुमार ने कहा कि शेरपुर-दिघवारा पुल तैयार होने पर पटना की यातायात भीड़ में कमी आएगी। छपरा, हाजीपुर, सीवान और गोपालगंज की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य में तेजी लाई जाए ताकि राज्य के लोगों को जल्द से जल्द इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More