बिहार में शहरीकरण को नई रफ्तार, 11 शहरों में प्लान सिटी, सोनपुर-सीतामढ़ी में बसेंगे नए ग्रीनफील्ड टाउन

News Saga Desk

पटना। बिहार में वर्षों से ठहरे शहरी विकास को रफ्तार देने के लिए नीतीश कुमार की नई सरकार बड़े स्तर पर काम शुरू कर रही है। नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि राज्य में 11 प्रमुख शहरों में नई सिटी (Plan City) विकसित की जाएगी, जबकि पुराने शहरों के पुनर्विकास की भी योजना तैयार हो रही है।

इसके साथ ही सोनपुर और सीतामढ़ी के पास सीतापुरम में ग्रीनफील्ड टाउनशिप बसाने की तैयारी है। सोनपुर को ग्रेटर पटना के रूप में और सीतापुरम को धार्मिक नगरी पुनौराधाम को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा।

बिहार के 11 शहरों में होगी नई योजनाबद्ध बसावट
  • पटना
  • छपरा
  • गया
  • मुजफ्फरपुर
  • दरभंगा
  • भागलपुर
  • मुंगेर
  • पूर्णिया
  • सहरसा
  • साथ ही सोनपुर व सीतापुरम

इन नए शहरों में चौड़ी सड़कें, आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था, हरित पार्क, मनोरंजन स्थल, कॉमर्शियल जोन, सीवेज सिस्टम और कचरा प्रबंधन जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी। इससे बड़े शहरों पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद मिलेगी, साथ ही औद्योगिक निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

कैबिनेट ने दी मंजूरी

नीतीश कुमार कैबिनेट ने नई प्लान सिटी परियोजना को स्वीकृति दे दी है। संबंधित विभाग को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है और नगर विकास विभाग ने इस पर काम शुरू भी कर दिया है। राज्य के नौ प्रमंडल मुख्यालयों में सैटेलाइट शहरों के साथ दो नए ग्रीनफील्ड शहर बसाकर बिहार को आधुनिक शहरी ढांचे की ओर तेजी से आगे ले जाने का लक्ष्य है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More