मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिता कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, पैतृक गांव में किया जनसंपर्क

News Saga Desk

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने पिता स्वर्गीय कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचकर ‘कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका’ में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी और पत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार समेत परिवार के अन्य सदस्य, रिश्तेदार और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने स्व. कविराज रामलखन सिंह, स्व. परमेश्वरी देवी और स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमाओं के समक्ष नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्णा मुरारी शरण, विधायक जितेन्द्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधायक रूहेल रंजन, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि व डॉ. चन्द्रशेखर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने गांव स्थित भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना की और तालाब में मछलियों को दाना डालकर लोक-परंपरा निभाई। गांववासियों ने उनके आगमन पर उत्साह व्यक्त किया। नीतीश कुमार ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान की बात कही।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More