नरेंद्र नारायण यादव निर्विरोध चुने गए बिहार विधानसभा के नए उपाध्यक्ष

NEWS SAGA DESK

बिहार विधानसभा के 18वें शीतकालीन सत्र के चौथे दिन उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उपाध्यक्ष का चुनाव कराया गया, जिसमें वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिया गया। यह दूसरा अवसर है जब उन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में हुए इस चुनाव में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका नाम प्रस्तावित किया, जबकि जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नामांकन का समर्थन किया। चुनाव के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल होने के कारण उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। इससे पहले नरेंद्र नारायण यादव ने प्रोटेम स्पीकर की भूमिका निभाई थी। मंगलवार, 2 दिसंबर को डॉ. प्रेम कुमार को विधानसभा का स्पीकर चुना गया था। इसके ठीक बाद आज नरेंद्र नारायण यादव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More