News Saga Desk
कोलकाता | अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और रेलवे सेक्टर में काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। कोलकाता मेट्रो रेलवे ने 128 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी नीचे पढ़ें।
आवेदन तिथि
शुरुआत: 23 दिसंबर 2025
अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2026
भर्ती विवरण
कुल पद: 128
फिटर: 82
इलेक्ट्रीशियन: 28
इंजीनियर: 9
वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक): 9
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है, जिसमें कम से कम 50% अंक हों।
साथ में संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
अधिकतम आयु: 24 वर्ष
आयु की गणना 22 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होगा।
बराबर अंक होने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिटनेस टेस्ट भी जरूरी होगा।
आवेदन शुल्क
श्रेणी शुल्क
General/OBC/EWS ₹100
SC/ST/दिव्यांग/महिला उम्मीदवार शुल्क मुक्त
आवेदन कैसे करें?
- कोलकाता मेट्रो रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- नया रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन कर के आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स और सिग्नेचर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क भुगतान कर के फॉर्म सबमिट करें।
यह नौकरी उन उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है, जो रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
No Comment! Be the first one.