पुतिन दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत- डिनर में दी खास भेंट

News Saga Desk

दिल्ली | रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम भारत की 27 घंटे की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दौरा भारत-रूस की लगभग आठ दशक पुरानी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

मोदी ने दी खास भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर पुतिन के सम्मान में डिनर आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में भगवद् गीता की प्रति भेंट की।
मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में करोड़ों लोगों को प्रेरणा देती हैं।

भारत के लिए क्यों खास है यह यात्रा

चार साल बाद भारत आए पुतिन का स्वागत प्रधानमंत्री मोदी ने खुद एयरपोर्ट जाकर किया और उन्हें गले लगाया। दोनों नेता फिर एक ही कार में बैठकर प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। इससे पहले भी वे सितंबर में चीनी शहर तियानजिन में एससीओ बैठक के बाद एक ही कार में साथ नजर आए थे।

यह कदम इस बात का संकेत है कि भारत इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण मान रहा है।

डिनर के दौरान हुई अहम चर्चा

पीएम मोदी द्वारा आयोजित डिनर में दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग, ऊर्जा, व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। माना जा रहा है कि यह बातचीत शुक्रवार को होने वाली 23वीं भारत-रूस शिखर वार्ता के लिए आधार तैयार करेगी।

इस बैठक में कई बड़े समझौते और नई साझेदारियों की घोषणा की उम्मीद है।

यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब दुनिया में भू-राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं और दोनों देश अपने रिश्तों को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More