दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, PM मोदी संग आज हैदराबाद हाउस में करेंगे अहम द्विपक्षीय वार्ता

NEWS SAGA DESK

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार रात नई दिल्ली पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। दोनों नेता एक ही वाहन से पीएमओ पहुंचे। पुतिन की इस यात्रा को वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आज रक्षा और रणनीतिक सहयोग सहित कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन के बीच विस्तृत बातचीत होगी।

हैदराबाद हाउस पहुंचे पुतिन, द्विपक्षीय वार्ता की तैयारी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैदराबाद हाउस पहुंच चुके हैं, जहां वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

वार्ता से पहले पुतिन राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

21 तोपों की सलामी के साथ औपचारिक स्वागत

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने उनका अभिनंदन किया। उन्हें 21 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंचे राष्ट्रपति भवन

औपचारिक स्वागत के लिए प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति पुतिन का प्रमुख शेड्यूल

 सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत

 सुबह 11:30 बजे राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

 सुबह 11:50 बजे प्रधानमंत्री मोदी संग हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक

 दोपहर 1:50 बजे दोनों नेताओं की संयुक्त प्रेस वार्ता

 शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

 रात 9 बजे रूस के लिए प्रस्थान

भारत-रूस संबंधों पर बोले शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पुतिन की यात्रा को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि भारत और रूस के बीच लंबे समय से गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि आज की अनिश्चित वैश्विक परिस्थितियों में पुराने और भरोसेमंद रिश्तों को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में रूस ने भारत की ऊर्जा जरूरतों और रक्षा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेषकर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 प्रणाली ने पाकिस्तानी मिसाइल हमलों से दिल्ली सहित कई शहरों को बचाया। थरूर ने कहा कि रूस के साथ भारत की साझेदारी किसी अन्य देश के साथ रिश्तों की कीमत पर नहीं है, बल्कि यह भारत की स्वतंत्र और संप्रभु विदेश नीति को दर्शाती है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More