पुतिन भारत दौरे पर, राजघाट पर दी श्रद्धांजलि और राष्ट्रपति भवन में हुआ औपचारिक स्वागत

News Saga Desk

दिल्ली| रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन की भारत यात्रा पर पहुंचे हैं. राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को उनका राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया. इसके बाद पुतिन राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने विज़िटर बुक में भी संदेश लिखा. इस समारोह का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने साझा किया है.

पीएम मोदी ने किया स्वागत

पुतिन के भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पालम हवाईअड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेता एक ही कार से पीएम आवास गए, जहां गुरुवार शाम को डिनर आयोजित किया गया.

शिखर वार्ता में कई अहम मुद्दों पर चर्चा

पुतिन और पीएम मोदी की शिखर वार्ता शुक्रवार को होने वाली है, जिसमें कई रणनीतिक मुद्दों पर बातचीत की उम्मीद है। इनमें शामिल हैं,

रक्षा सहयोग को मजबूत करना

भारत-रूस व्यापार को बाहरी दबावों से दूर रखना

छोटे मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टरों में साझेदारी

ऊर्जा और टेक्नोलॉजी सहयोग बढ़ाना

पश्चिमी देशों की नजर

पुतिन के भारत दौरे पर पश्चिमी देशों की विशेष नजर बनी हुई है, क्योंकि यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब रूस वैश्विक कूटनीति के केंद्र में एक प्रमुख विषय बना हुआ है।

माना जा रहा है कि यह दौरा भारत और रूस के रिश्तों को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More