विधानसभा सत्र के दौरान तेजस्वी यादव परिवार संग यूरोप रवाना, विपक्ष ने उठाए सवाल

NEWS SAGA DESK

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन है। इसी बीच खबर सामने आई है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने यूरोप रवाना हो गए हैं। सत्र के पहले दिन वे विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में उपस्थित थे, लेकिन उसके बाद से वे सदन में दिखाई नहीं दिए। उनकी गैरहाजिरी पर एनडीए के नेताओं ने लगातार आपत्ति जताई है।

महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष चुना है, इसके बावजूद वे शीतकालीन सत्र में केवल पहले दिन शामिल होकर बाकी दिनों से नदारद रहे। बताया जा रहा है कि वे अपनी पत्नी और बच्चों (पुत्री कात्यायनी और पुत्र इराज) के साथ क्रिसमस और नया साल मनाने विदेश गए हैं।

सत्र के अंतिम दिन 5 दिसंबर को जेडीयू एमएलसी और पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गैरमौजूद हैं। जानकारी यह भी मिल रही है कि वे परिवार के साथ यूरोप में हैं, जबकि उनके पिता बीमार हैं। नीरज कुमार ने यह भी दावा किया कि हिस्ट्रीशीटर रमीज भी उनके साथ गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि रमीज उनके साथ विदेश गया है तो क्या अदालत से इसकी अनुमति ली गई है? यदि ली गई है तो उसकी कॉपी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की जानी चाहिए।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More