10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दी बधाई, नाम शामिल करने की घोषणा

News Saga Desk

बिहार| वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर औपचारिक रूप से बधाई दी है। संगठन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 1947 से अब तक देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी व्यक्ति ने दस बार मुख्यमंत्री पद संभाला हो। इसे भारत के लिए गर्व का क्षण बताया गया है।

पत्र में क्या लिखा गया?

जारी लेटर में कहा गया है कि लगातार दस बार राज्य का नेतृत्व करना भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक असाधारण उपलब्धि है। यह न केवल व्यक्तिगत गौरव है, बल्कि पूरे देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला क्षण भी है। लेटर में आगे लिखा गया है कि शासन, विकास, प्रशासनिक स्थिरता और सामाजिक कल्याण के प्रति नीतीश कुमार की निरंतर प्रतिबद्धता लाखों लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

रिकॉर्ड में शामिल होगा नाम

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने यह भी घोषणा की है कि इस उपलब्धि के सम्मान में नीतीश कुमार का नाम उनकी वैश्विक सूची में शामिल किया जाएगा और औपचारिक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। संस्था ने इसे भारत की राजनीतिक व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक क्षण करार दिया है।

20 साल में रचा नया इतिहास

हाल ही में पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने 20 साल में दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मैथिली ठाकुर, भोजपुरी कलाकार पवन सिंह और मनोज तिवारी ने मंच पर प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल उत्साह और तालियों से गूंज उठा।

यह उपलब्धि न केवल राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है बल्कि इसे भारतीय लोकतंत्र की एक बड़ी मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More