मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

NEWS SAGA DESK

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।

पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग सतना से शाहगढ़ जा रहे थे। शुक्रवार देर शाम गुलगंज थाना क्षेत्र के चौपरिया मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक पीछे से कार में घुस गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

इस दौरान छतरपुर से सागर लौट रही आईजी हिमानी खन्ना भी मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की सहायता से बचाव कार्यों में सक्रिय रहीं। उन्होंने घायलों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया था, लेकिन दो थानों की पुलिस ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया है। मामले की जांच जारी है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More